15 जून से मध्य और उत्तर भारत में मॉनसून आ जाएगा

feature-top

मॉनसून का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून से मध्य और उत्तर भारत में मॉनसून आ जाएगा और बारिश शुरू हो जाएगी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजन महापात्रा ने कहा, भविष्यवाणी में किए गए परिवर्तन के मुताबिक 15 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि बारिश होने से धान, मक्का, कपास, सोयाबीन, गन्ना और मूंगफली की फसल बोने में आसानी होगी।

बता दें कि 29 मई को मॉनसून केरल पहुंच गया था। इस बार तय समय से दो दिन पहले ही मॉनसून पहुंच गया। हालांकि 1 जून तक बारिश औसत से कम हुई। मौसम विभाग औसत या सामान्य वर्षा का आंकड़ा 50 साल के एवरेज के हिसाब से पेश करता है। 96 से 104 फीसदी तक की वर्षा को सामान्य माना जाता है। पूरी बरसात में 87 सेमी की वर्षा को सामान्य माना जाता है।


feature-top