नगर निगम टीम की टीम ने चुन-चुन पत्थर हटाए,ताकि पत्थर को तरस जाएं पत्थरबाज

feature-top
कानपुर - नई सड़क पर हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई है। उपद्रवियों के पथराव करने से इस बार पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने नगर-निगम अफसरों से मिलकर उपद्रव वाले क्षेत्रों में सड़क किनारे पड़े और जमा पत्थर और ईंट आदि उठवाने के लिए टीम लगवाई है। सुबह से नगर-निगम की टीम लगातार सड़क किनारे जमा और पड़े पत्थरों को हटाने का काम करती रही। ताकि पत्थरबाज एक-एक पत्थर को तरस जाएं। नई सड़क पर बीते शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद बवाल हुआ था। जिसमें पेंचबाग व आसपास क्षेत्र में स्थित ऊंची इमारतों से पुलिस बल पर पथराव किया गया था। चार घंटे तक चले उपद्रव में कई वाहन टूटे थे और सड़कें पत्थर और ईंट से पट गई थी। जिसे बाद में नगर-निगम की टीम ने एक स्थान पर एकत्र किए थे। बाद में उन्हें हटाया जा सका था। एक सप्ताह बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बरती है। सुबह से ही नगर-निगम की टीमें उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे पड़े और जमा ईंट-पत्थरों को हटाने का काम करती रहीं, ताकि पत्थरबाज एक-एक पत्थर को तरस जाएं।
feature-top