दुनिया के दूसरे सबसे रईस अरबपति जेफ बेजोस की Amazon इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट मैचों को स्ट्रीम करने के मीडिया राइट्स की रेस से बाहर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो मुकेश अंबानी की रिलायंस, मीडिया राइट्स को हासिल करने की प्रबल दावेदार बन जाएगी।

feature-top

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन 7.7 बिलियन डॉलर या करीब 60 हजार करोड़ रुपये की मीडिया राइट्स के लिए छिड़ी जंग से बाहर निकलने के मूड में है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी दिग्गज कंपनी ने पहले ही देश में 6 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। अब आईपीएल के सिर्फ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए अधिक खर्च करना व्यवसायिक समझ से परे है। हालांकि, अमेजन के प्रतिनिधियों ने आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया है।

feature-top