राजनीतिक दलों ने पेयजल संकट को बनाया मुख्य मुद्दा

feature-top

राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा ने पेयजल संकट को मुख्य मुद्दा बना दिया है। हालांकि, दोनों पार्टियों के नेताओं की ओर से जनता के बीच अन्य मुद्दे भी उठाए जा रहे हैं, लेकिन ये दोनों दल एक-दूसरे को घेरने के लिए पेयजल संकट को अधिक अहमियत दे रहे हैं।

दोनों पार्टियों के नेता फंसे दुर्गेश पाठक के एलान किया है कि राजेंद्र नगर से पेयजल संकट दूर किया जाएगा। वहीं, भाजपा ने भी पेयजल संकट होने के दावे पर मुहर लगा दी है, क्योंकि भाजपा नेताओं की हरियाणा के मुख्यमंत्री से अतिरिक्त पानी देने की मांग ने आम आदमी पार्टी के नेताओं की हरियाणा से यमुना नदी में कम पानी आने की बात को पुख्ता कर दिया है। लिहाजा, दोनों दलों के नेताओं की रणनीति के अनुसार पेयजल संकट मुख्य मुद्दा बन गया। इतना ही नहीं, वे पेयजल संकट को मुद्दा बनाने की अपनी रणनीति पर एक-दूसरे दल के नेताओं की मुहर लगवाने में सफल हो गए। इस तरह उन्होंने पेयजल संकट को मुद्दा बनाने के मामले में एक-दूसरे को फंसा लिया है।


feature-top