- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- राजस्थान के मंत्री के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती पर फेंका केमिकल, बुरे हश्र की धमकी
राजस्थान के मंत्री के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती पर फेंका केमिकल, बुरे हश्र की धमकी
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती पर शनिवार रात को संदिग्ध केमिकल फेंकने का मामला सामने आया है। आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे। आरोपियों ने धमकी दी कि केस वापस नहीं लिया तो इससे भी बुरा हाल किया जाएगा। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद युवती पर नीले रंग की स्याही फेंकने की बात सामने आई है। शाहीनबाग पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।।।।डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि 11 जून को रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कालिंदीकुंज रोड पर एक युवती के चेहरे पर कुछ संदिग्ध केमिकल फेंका गया है। आरोपी युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जान से मारने की धमकी देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
सूचना के बाद शाहीनबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शाहीनबाग थाना पुलिस ने युवती को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया।यहां पर पीड़िता का इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस युवती के चेहरे पर क्या फेंका गया है, इसकी जांच की जा रही है।
पीड़ित युवती ने शाहीनबाग थाना पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह शनिवार रात को अपनी मां के साथ घूम रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां आए और उसका रास्ता रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके चेहरे पर केमिकल फेंक दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित युवती ने पिछले महीने दिल्ली के सदर बाजार थाने में राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस मंत्री के बेटे की तलाश कर रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे डराने के लिए हमला करवाया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
