DM-मैडम की गाय के इलाज में 7 डॉक्टरों की ड्यूटी

feature-top

यूपी के फतेहपुर की डीएम मैडम की गाय के इलाज के लिए 7 सरकारी डॉक्टरों को लगाया गया है। सातों डॉक्टर्स सप्ताह के अलग-अलग दिन गाय की देख-भाल करेंगे। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फतेहपुर की ओर से एक आदेश जारी हुआ है। जिसमें डॉक्टर्स को उनकी नई ड्यूटी के बारे में जानकारी दी गई है। आदेश में यह भी कहा गया है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को हर दिन गाय की तबीयत के बारे में बड़े अफसर को सूचित करना होगा।

पत्नी-पति दोनों IAS हैं,

जिस गाय की तबीयत खराब होने से पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी इतने परेशान हैं, उसे फतेहपुर की DM अपूर्वा दुबे ने पाला है। DM मैडम के सरकारी आवास पर कुल तीन गाएं पाली गई हैं। उनमें से एक की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही। जिसके चलते पशु चिकित्सा विभाग के अफसर मुस्तैद हो गए हैं। DM अपूर्वा दुबे के पति भी कानपुर के DM हैं।

‘उक्त कार्य में शिथिलता अक्षम्य है’

DM की गाय को लेकर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी कितने चिंतित हैं। इसकी झलक चिट्ठी की अंतिम लाइन में देखी जा सकती है। जिसमें स्पष्ट लिखा गया है कि ‘उक्त कार्य में शिथिलता अक्षम्य है’। यानी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स को स्पष्ट कहा गया कि इस काम में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 7 डॉक्टर्स के अलावा एक पशु चिकित्सक को किसी भी तरह की इमरजेंसी के लिए रिजर्व में रखा गया है।

feature-top