विकास के साथ धक्का-मुक्की भी हुई

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय-ED के बाहर प्रदर्शन कर रहे विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर से निकलते समय ही रोक दिया। यहां भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच कांग्रेस नेता नारेबाजी करते रहे। बाद में पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। सभी को गिरफ्तार कर बसों में बिठा लिया गया। वहां से सभी को अलग-अलग थानों में ले जाया गया है।

कांग्रेस ने मांगी थी ED दफ्तर तक मार्च की अनुमति, नहीं मिली।

कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से राहुल गांधी के साथ ED दफ्तर तक मार्च की अनुमति मांगी थी। एक दिन पहले पुलिस प्रशासन ने ऐसी अनुमति देने से मना कर दिया। उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर की सड़कों पर अवरोध लगा दिया गया। सोमवार को कांग्रेस नेता अलग-अलग जत्थों में प्रदर्शन करने निकले।


feature-top