अपडेट्स:मेक्सिको में पुलिस के साथ गोलीबारी में 10 बंदूकधारी ढेर, 4 घायल

feature-top
सेंट्रल मेक्सिको में पुलिस और बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 10 बंदूकधारी मारे गए और 4 घायल हो गए। इस दौरान 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। गोलीबारी मेक्सिको सिटी से लगभग 130 किमी दक्षिण-पश्चिम में टेक्सकाल्टिट्लान शहर में हुई। बंदूकधारी ने अचानक से पुलिस पर गोलियां बरसाना शूरू कर दिया था। घटनास्थल से पुलिस ने 20 राइफल्स, पिस्तौल और मिलिट्री यूनुफॉर्म और बुलेटप्रूफ जैकेट जब्त की हैं।
feature-top