टोक्यो ओलिंपिक के बाद मैदान पर उतरे नीरज का पहले ही इवेंट में नेशनल रिकॉर्ड, जीता सिल्वर मेडल

feature-top

ओलिंपिक चैंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा टोक्यो गेम्स के बाद पहली बार मैदान पर उतरे। फिनलैंड में आयोजित पावो नुरमी गेम्स में नीरज ने 89.30 मीटर थ्रो किया और पर्सनल बेस्ट देकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, वे गोल्ड से चूक गए। उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

 फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर ने 89.83 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड और ग्रेनाडा के एंडरसन पिटर्स ने 84.65 मीटर थ्रो कर ब्रॉन्ज जीता। नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के अपने नेशनल रिकॉर्ड को बेहतर बनाया, जो उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के दौरान हासिल किया था।


feature-top