- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- नए गैस कनेक्शन के लिए अब ग्राहकों को देनी होगी ज्यादा कीमत
नए गैस कनेक्शन के लिए अब ग्राहकों को देनी होगी ज्यादा कीमत
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन के सुरक्षा राशि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) में 750 रुपये की वृद्धि कर दी है। उपभोक्ताओं को अब हर कनेक्शन के लिए 1,450 रुपये के बजाय 2200 रुपये देना जमा करना होगा। इसे 16 जून यानी आज से लागू किया जाएगा।
रेग्युलेटर भी हुआ महंगा
इसी के साथ अब नए कनेक्शन लेते समय 14.2 किलो वाले दो सिलिंडर पर 4,400 रुपये डिपॉजिट देना होगा। गैस रेगुलेटर की कीमत भी 150 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये कर दी गई है।
पांच किलोग्राम के सिलिंडर की सुरक्षा राशि भी बढ़ी
वहीं, पांच किलोग्राम के सिलिंडर की सुरक्षा राशि भी बढ़ा दी गई है। इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पांच किलोग्राम के सिलेंडर की सुरक्षा राशि अब आठ सौ की जगह 1,150 रुपये कर दी गई है। इसके पाइप और पासबुक के लिए 150 और 25 रुपये देने होंगे
उज्ज्वला योजना वालों को भी झटका
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को भी नई दरों से झटका लगा है। यदि इन ग्राहकों ने अपने कनेक्शन पर सिलेंडर को डबल किया तो दूसरे सिलेंडर की बढ़ी हुई सिक्योरिटी राशि देनी होगी। हालांकि यदि उज्ज्वला योजना में किसी को नया कनेक्शन मिलता है तो सिलेंडर की सुरक्षा राशि पहले वाली ही देनी होगी।
यदि अब आप एक सिलेंडर वाला नया गैस कनेक्शन लेने जाते हैं तो इसके लिए आपको 3690 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि आप चूल्हा लेना चाहते हैं तो इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे। रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच कनेक्शन महंगा होने से लोगों को झटका लगा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
