उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षिकाओं को भी अब मातृत्व अवकाश मिल सकेगा। मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक में अनुदानित व गैर अनुदानित मान्यता प्राप्त मदरसों की शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश का लाभ दिलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा राज्य से अनुदानित मदरसों में मातृत्व अवकाश एवं बाल्य देखभाल आदि अवकाश का लाभ दिए जाने के लिए शासन स्तर से आदेश निर्गत कराने के लिए मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार को अधिकृत किया गया। 

feature-top

डॉ. इफ्तिखार ने बताया कि बैठक में केजी की तर्ज पर प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन के लिए 25 राज्यानुदानित मदरसों को चिह्नित कर जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि विनियमावली 2016 में स्थानांतरण की व्यवस्था न होने की वजह से आ रही कठिनाइयों को देखते हुए विनियमावली में संशोधन होने तक स्थानांतरण के लिए कार्यकारी आदेश शासन स्तर से निर्गत कराने का निर्णय लिया गया है।

feature-top