सिक्किम के गंगटोक में भूस्खलन, 1 मजदूर की मौत

feature-top
सिक्किम के गंगटोक में भारी बारिश हुई। यहां गंगटोक-नाथुला हाईवे पर भूस्खलन हुआ, जिसमें 8 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुणाचल प्रदेश निवासी कालू तमांग (35) के रूप में हुई है। अन्य मजदूरों को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारतीय सेना, वन अधिकारियों और शेरेथांग पुलिस स्टेशन ने बचाव अभियान चलाया।
feature-top