देश की पहली महिला आईपीएस अफसर और पुदुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। सोमवार को चेन्नई में एक पुस्तक के विमोचन के दौरान किरण बेदी ने '12 बजे' वाला एक जोक सिखों को लेकर बोला था। इसके बाद उनकी आलोचना होने लगी। इसी कड़ी में अब उनकी टिप्पणी की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निंदा की है। साथ ही उनके खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी भी कर रही है।

feature-top

दरअसल, किरण बेदी को सिख इतिहास पढ़ने की सलाह देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि सिखों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए एसजीपीसी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि किरण बेदी को सिख इतिहास पढ़ना चाहिए कि कैसे सिखों ने अब्दाली के शासन के समय 12 बजे आक्रमणकारियों को रोका।

feature-top