feature-top
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ स्कीम को लेकर विरोध कर रहे युवाओं की मांग को सही कहा है. उन्होंने कहा है कि सेना देश की शान है और युवा अपने पूरा जीवन देश को देना चाहते हैं. केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा- सेना भर्ती में केंद्र सरकार की नई योजना का देश में हर तरफ़ विरोध हो रहा है. युवा बहुत नाराज़ हैं. उनकी माँग एकदम सही है. सेना हमारे देश की शान है, हमारे युवा अपना पूरा जीवन देश को देना चाहते हैं, उनके सपनों को 4 साल में बांधकर मत रखिए. मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ की घोषणा की थी.
feature-top
feature-top