- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, दो सुपारी किलर गिरफ्तार
पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, दो सुपारी किलर गिरफ्तार

दिल्ली में उत्तर-पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने सुपारी लेकर युवक की हत्या करने वाले दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर निवासी परविंदर उर्फ बूचा (29) और गौरव (29) के रूप में हुई है। दोनों के पास से पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों ने 13 अक्तूबर 2021 को अरविंद कुमार (27) की हत्या कर शव के टुकड़े कर फरीदाबाद में ठिकाने लगा दिया था। हत्या अरविंद की पत्नी मधु उर्फ भारती उर्फ पंजाबन ने कराई थी, इसमें उसका प्रेमी शौकीन भी शामिल था।गांधी नगर में हुई एक अन्य हत्या के मामले में पुलिस शौकीन, मधु और जीशान को गिरफ्तार कर चुकी थी।
पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि 14 मार्च को गांधी नगर में बदमाशों ने फातिमा उर्फ सुनीता (38) की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। छानबीन में पता चला कि फातिमा की मधु से बातचीत होती थी। घटना के बाद उसका नंबर बंद था। छानबीन में मधु के प्रेमी शौकीन का नाम भी हत्याकांड में आया। 27 मार्च 2022 को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शौकीन और जीशान को फातिमा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मधु को गिरफ्तार कर लिया गया। मधु ने प्रॉपर्टी विवाद में फातिमा की एक लाख रुपये सुपारी देकर हत्या कराई थी। तीनों से सख्ती से पूछताछ में अरविंद की हत्या का खुलासा हुआ।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS