- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- राम रहीम को मिली 30 दिन की पेरोल,UP के बागपत आश्रम में रहने की इच्छा जताई
राम रहीम को मिली 30 दिन की पेरोल,UP के बागपत आश्रम में रहने की इच्छा जताई
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। रोहतक की सुनारिया जेल से बंद बाबा को अब 30 दिन की पैरोल मिली है।राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने आश्रम में रहेगा। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव के समय बाबा को एक महीने की पैरोल दी गई थी।
जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि राम रहीम को नियमों के अनुसार पैरोल मिली है और उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी। पिछली बार उसे 21 दिनों की पैरोल मिली थी। इस दौरान वह अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में रहा था। इस दौरान वह हनीप्रीत और परिवार के सदस्यों से बहुत कम समय मिला था। डेरा प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने कहा कि हरियाणा सरकार के जेल एमेंडमेंट एक्ट के अनुसार 2022 में पेरोल के नियमों में बदलाव किया गया है। जिसके अनुसार अब पेरोल के लिए कोई कारण देना जरूरी नहीं है। पेरोल में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम करने पर भी कोई पाबंदी नहीं है।
डेरा सच्चा सौदा की अपील संगत घरों में रहे
डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ने ट्वीट किया है कि आप सभी को जानकार खुशी होगी कि पिता जी आज पैरोल पर बरनावा आश्रम में पहुंच गए हैं। सभी साध संगत ने घरों में रहकर उनका नाम सिमरन करने की अपील है और जैसे भी आगे का प्रोग्राम होगा, बताया जाएगा। साध संगत को एडम ब्लॉक, जिम्मेदार समय-समय पर सूचित कर देंगे व प्रशासन का पूरा-पूरा साथ देना है।
25 अगस्त 2017 को जेल गया था राम रहीम
राम रहीम 25 अगस्त 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा हुई थी। तब से लेकर अब तक डेरा प्रमुख जेल में ही बंद है। पत्रकार छत्रपति हत्यकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा काट रहा है। राम रहीम को 7 फरवरी से 28 फरवरी तक पहली पैरोल मिली थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
