- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- धमतरी : कलेक्टर ने आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की
धमतरी : कलेक्टर ने आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की
17 Jun 2022
, by: Imran Khan

धमतरी। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने मृत्यु के तीन प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की धमतरी तहसील के ग्राम सेमरा निवासी कु. ज्योति सिन्हा की मृत्यु आग में जलने की वजह से इलाज के दौरान नवम्बर 2021 में हो गई थी।
उनकी माता श्रीमती तोमिन सिन्हा को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर ने स्वीकृत की है। इसी प्रकार भखारा तहसील के ही ग्राम पुरैना निवासी श्री आनंदराम कोसरे की मृत्यु जनवरी 2022 में पानी में डूबने से हो गई। मृतक के पुत्र एवं आवेदक श्री सुरेश कुमार कोसरे को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसके अलावा कुरूद तहसील के ग्राम बगौद निवासी श्री तरूण कुमार ध्रुव को भी चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उनकी पत्नी श्रीमती लीला ठाकुर की मृत्यु अप्रैल 2022 में पानी में डूबने की वजह से हो गई थी। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद ने ग्राम बिरेझर निवासी श्री मुरली साहू की पुत्री कु. नित्या साहू की मृत्यु स्कूल जाते समय सड़क दुर्घटना में हो गई। आवेदक श्री मुरली साहू को एसडीएम कुरूद ने सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS