ईंधन की कमी के चलते श्रीलंका की सरकार ने गैर-आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को दो हफ़्ते के लिए घर से काम करने की सलाह दी है.

feature-top

ईंधन की कमी के चलते श्रीलंका की सरकार ने गैर-आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को दो हफ़्ते के लिए घर से काम करने की सलाह दी है.

इसके साथ ही स्कूलों से भी ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के लिए कहा गया है.

श्रीलंका ईंधन आयात करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है क्योंकि उसका विदेशी मुद्रा भंडार ख़त्म हो गया है।

 ईंधन की कमी के चलते श्रीलंका में सैकड़ों पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट बुरी तरह से प्रभावित है.

सरकार का कहना है कि अगले दो हफ़्ते यात्रा करने वालों के लिए मुश्किल भरे रहने वाले हैं.

श्रीलंका ने पेट्रोल-डीजल ख़रीदने के लिए भारत से और वित्तीय सहायता की मांग की है.


feature-top