अपनी ही सरकार को कई मुद्दों पर घेरने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं से धैर्य से काम लेने की अपील की है. वरुण गांधी ने कहा है कि सैन्य अभ्यर्थियों के इस संघर्ष में वे हर क़दम उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने ट्विटर पर जारी अपने वीडियो संदेश में कहा है- सैन्य अभ्यर्थियों के इस संघर्ष में मैं हर क़दम पर उनके साथ खड़ा हूँ. आप सभी से विनम्र निवेदन है कि धैर्य से काम लें और ‘लोकतांत्रिक मर्यादा’ बनाए रखते हुए अपने ज्ञापन विभिन्न माध्यमों से सरकार तक पहुँचाएँ. सुरक्षित भविष्य हर युवा का अधिकार है! न्याय होगा.

feature-top

उन्होंने कहा कि जटिल से जटिल समस्याओं का हल भी परस्पर संवाद से किया जा सकता है. अपने वीडियो संदेश में वरुण गांधी ने कहा- आपकी मांगों को सरकार तक पहुँचाने के लिए जो भी करना पड़ा, करेंगे. लेकिन अहिंसा के रास्ते से. राष्ट्र की संपत्ति को किसी भी तरह की क्षति पहुँचा कर हम अपनी मांग रखें, ये नैतिक रूप से अलग होगा. अग्निपथ योजना को लेकर आपनी चिंता वाजिब है. लेकिन हमें लोकतंत्र की मर्यादा का ख़्याल रखते हुए अपनी बातों को सरकार तक पहुँचाना है. अपने हक़ की लड़ाई जरूर रखें, लेकिन शांति और सद्भाव के साथ.

feature-top
feature-top