feature-top
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोदी सरकार से अग्रिनपथ योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार का नया फ़रमान सेना का भी अपमान है. भगवंत मान ने ट्विटर पर लिखा- दो साल सेना में भर्ती रोकने के बाद केंद्र का नया फरमान कि 4 साल सेना में रहो, उसके बाद पेंशन भी न मिले, ये सेना का भी अपमान है. देश के युवाओं के साथ भी धोखा है. देशभर के युवाओं का ग़ुस्सा बिना सोचे समझे लिए गए फ़ैसले का नतीजा है.
feature-top