दिल्ली पुलिस ने समनानी मियां को रिहा किया, जामा मस्जिद से पुलिस ने लिया था हिरासत में

feature-top
आला हजरत परिवार के बुजुर्ग मौलाना मन्नान रजा खां उर्फ मन्नानी मियां के बेटे मौलाना इमनान रजा खां उर्फ समनानी मियां को दिल्ली पुलिस ने करीब 12 घंटे बाद रिहा कर दिया है। उन्हें शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली की जामा मस्जिद से हिरासत में लिया गया था। मौलाना समनानी मियां ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वह मुफ्ती सलमान अजहरी के साथ दिल्ली गए थे। छह-सात लोग और भी साथ थे। जामा मस्जिद पहुंचने पर सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने में ले गई। जहां उनसे पुलिस सहित चार-पांच एजेंसियों ने करीब 12 घंटे तक अलग-अलग पूछताछ की। इसके बाद रात लगभग ढाई बजे सभी को रिहा कर दिया। इस दौरान तमाम लोग थाने के बाहर एकत्र रहे।
feature-top