असम में बाढ़ से 9 और मौतें, आंकड़ा 55

feature-top
असम में बाढ़ से 9 और लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 55 हो गई है। राज्य के 28 जिलों के 19 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। एक लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी। इस बीच, होजई जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन बच्चे लापता हो गए। 21 अन्य लोगों को बचा लिया गया। बांग्लादेश में भी बाढ़ से 25 लोगों की मौत हो गई। देश का एक तिहाई क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है। विभिन्न शहरों में 40 लाख से अधिक लोग फंसे हुए हैं।
feature-top