कोरोना :बीते 24 घंटे में 12,805 संक्रमित मिले, 15 की मौत; केरल-महाराष्ट्र में 3 हजार से अधिक संक्रमित मिले

feature-top

देश में कोरोना केस में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को देश में 12,805 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। हालांकि शुक्रवार को देश में 13,079 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 12, 847 केस मिले थे। 13 से 17 जून तक देश में 50 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। यहां 3000 से ज्यादा केस सामने आए हैं।

वहीं, मरने वालों की बात करें तो, बीते 24 घंटे देश में 15 लोगों की जान गई है। इससे पहले 17 जून को 23 लोगों की मौत कोरोना वायरस के चलते हुई थी। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 71,022 हो गई है, यह आंकड़ा एक दिन पहले 66,701 था।

केरल और महाराष्ट्र में 3000 से ज्यादा केस मिले इस बीच केरल और महाराष्ट्र में 3 हजार से भी ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 3883 तो केरल में 3253 मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 4,165 और केरल में 3,162 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे।

देशभर में देखा जाए तो शनिवार को सबसे ज्यादा मौतें केरल में 7 हुई हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना से 2 लोगों की जान गई है।

महाराष्ट्र में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22,828 और पॉजिटिविटी रेट 8.77% पाया गया। केरल में एक्टिव केस 20,410 और पॉजिटिविटी रेट 14.89% है।


feature-top