दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, विकास और कानून व्यवस्था की कर सकते हैं समीक्षा

feature-top
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार की दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। वह यहां एनेक्सी भवन सभागार या गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर सकते हैं। जिले में भी जल्द ही मानसून की दस्तक को देखते हुए मुख्यमंत्री का ज्यादा जोर जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा पर हो सकता है। मंदिर में ही रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह मुख्यमंत्री, जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं भी सुन सकते हैं। इसके बाद वह लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे। उनके आगमन को लेकर अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं पहुंचा है, लेकिन जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीएम कृष्णा करूणेश ने बताया कि मुख्यमंत्री संभवत: आजमगढ़ में चुनावी जनसभा कर दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे।
feature-top