इथियोपिया में अम्हारा समुदाय पर विद्रोही गुटों का हमला, 200 से अधिक लोगों की मौत

feature-top
इथियोपिया के ओरोमिया इलाके में जनजातीय समुदाय अमहारा के 200 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि विद्रोही गुटों ने ये हत्याएं की हैं। इथियोपिया 11.5 करोड़ आबादी के साथ अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। हमले में बाल-बाल बचे अब्दुल सईद ताहिर ने कहा कि मैंने 230 शव गिने। मैंने अपनी लाइफ में इससे बड़ा हमला नहीं देखा। उन्होंने आगे कहा कि हम इन्हें दफना रहे हैं और शव इकट्ठा कर रहे हैं। हमें दोबारा हमले का डर सता रहा है।
feature-top