न्यूयॉर्क में गोलीबारी, 1 की मौत और 8 घायल

feature-top

न्यूयॉर्क में सोमवार को एक सभा में हुई गोलीबारी में 1 की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस ने कहा कि हमें एक सभा में गोलीबारी होने की सूचना मिली। जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो 9 लोग घायल मिले। सभी को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां पर 21 वर्षीय व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

घटनास्थल से पुलिस को एक गन मिली है। हालांकि अभी तक इसकी जानकारी नहीं है कि किसने गोलीबारी की और उसकी वजह क्या थी?


feature-top