कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटे में 9,875 मरीज मिले,17 की मौत

feature-top

देश में पिछले 5 दिनों से लगातार 12 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे थे, लेकिन सोमवार को नए मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 9,875 केस मिले हैं। वहीं, 7,254 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 17 मरीजों की मौत हुई है। कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी 77 हजार के पार पहुंच गई है।

केरल में सबसे अधिक 2,786 केस आए हैं। 2,354 नए संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। यहां देश भर के करीब एक चौथाई कोरोना संक्रमित मिले हैं। देश में एक दिन पहले रविवार को 12,781 जबकि शनिवार को 12,899 केस मिले थे। बीते 7 दिन में ही 82 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं।

केरल में पॉजिटिविटी रेट 16.08% यहां सोमवार को सबसे अधिक 2,786 केस आए हैं। केरल में एक्टिव केस 22,278 और पॉजिटिविटी रेट 16.08% है। राज्य में कोरोना ने 5 लोगों की जान ली है और 2,072 लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 17,328 कोविड टेस्ट किए गए हैं।


feature-top