वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाएगी भाजपा? उपराष्ट्रपति से मिले शाह, राजनाथ और नड्डा

feature-top

जुलाई में देश को नया राष्ट्रपति मिलने वाला है। ऐसे में सभी की नजरें विपक्ष और सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर टिकी हुई हैं। भाजपा ने भले ही अभी तक अपने पत्ते न खोले हों, लेकिन विपक्ष की ओर से अब तक चार नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, सभी जगह से उसको मायूसी ही हाथ लगी है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के एक ट्वीट ने राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मी को बढ़ा दिया है। 

उपराष्ट्रपति नायडू से मिले शाह, राजनाथ और नड्डा भाजपा की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए माथापच्ची जारी है। इसी बीच, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एनडी नायडू को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रहा है ? नायडू के साथ शाह, सिंह और नड्डा की मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि आज ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है।


feature-top