राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवार चुने जाने पर खुद हैरान हैं द्रौपदी मुर्मू, जानिए क्या कहा?

feature-top

बीजेपी ने राष्‍ट्रपति पद के लिए अपने उम्‍मीदवार का ऐलान कर दिया है। इसके लिए बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू का चुनाव किया है। हैरानी की बात ये है कि इतने बड़े पद के लिए उम्मीदवार चुने जाने से पहले पहले खुद द्रौपदी मुर्मु को इस बात की जानकारी नहीं थी। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मदीवार घोषित किया गया है।

मुर्मू ने कहा, 'मुझे आशा है कि मुझे ओडिशा के सभी विधायकों और सांसदों का समर्थन प्राप्त होगा।' राष्ट्रपति चुनाव के लिए इलेक्टोरल कॉलेज में बीजद के पास 2।8 प्रतिशत से ज्यादा मत हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस प्रदेश की बेटी हूं। मुझे एक ओड़िया होने के नाते सबसे यह अनुरोध करने का अधिकार है कि मेरा समर्थन करें।' झारखंड की राज्‍यपाल रह चुकी हैं मुर्मू।

मुर्मू झारखंड की राज्‍यपाल रह चुकी हैं। राज्‍यों और केंद्र में जिस तरह की स्थितियां हैं, उससे एनडीए के उम्‍मीदवार का राष्‍ट्रपति बनना तकरीबन तय है। विपक्ष की ओर से देश के सबसे बड़े पद के लिए मंगलवार को ही पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा के नाम की घोषणा की गई। अगर मुर्मू मुकाबले में सफल हुईं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।

मुझे इस अवसर की आशा नहीं थी : द्रौपदीमुर्मू

मुर्मू ने कहा, 'मुझे इस अवसर की आशा नहीं थी। मैं पड़ोसी राज्य झारखंड की राज्यपाल बनने के बाद छह साल से भी ज्यादा वक्त से राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रही थी। आशा करती हूं सभी मेरा साथ देंगे।' द्रौपदी की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद उनके पैतृक मयूरभंज जिले में खुशी का माहौल है।' बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।'


feature-top
feature-top