आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई है। आजमगढ़ में 13 तो रामपुर में 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों जगहों पर करीब 35 लाख वोटर इन प्रत्याशियों के लिए वोट डाल रहे हैं। कुल 3,809 बूथ बनाए गए हैं। आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामपुर में आजम खान के इस्तीफे के बाद यह दोनों सीटें खाली हुईं थीं।

feature-top

आजमगढ़ में मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां सपा ने धर्मेंद्र यादव, भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है। रामपुर में लड़ाई सपा और भाजपा के बीच है। सपा ने आजम खान के करीबी असीम राजा पर दांव लगाया है। भाजपा से घनश्याम लोधी मैदान में हैं, जो आजम खान के करीबी रहे हैं। वह 2022 के विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। बसपा रामपुर में चुनाव नहीं लड़ रही है।

feature-top