भूलन द मेज’ के इस अभिनेता का निधन, छॉलीवुड में शोक की लहर

feature-top
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेता निशांत उपाध्याय का निधन हो गया है। इस खबर से छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात उन्होंने करीब ढाई बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बीमारी के चलते उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निशांत के चाहने वालों का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है।
feature-top