न घोड़ा, न हाथी और न कोई गाड़ी, सिविल इंजीनियर ने बुलडोजर पर निकाली बारात

feature-top

इन दिनों बुलडोजर अवैध इमारतों, मकानों आदि को गिराने के सुर्खियों छाया रहता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का वीडियो खूब देखा जा रहा है। यह घटना मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही विकासखंड के झल्लार गांव की है। जहां बुधवार को सिविल इंजीनियर दूल्हा बुलडोजर पर अपनी दुल्हनिया लेने गया। बुलडोजर पर दूल्हे के साथ उसके परिवार की दो महिलाएं भी सवार थीं। सही में, इस अनोखे दृश्य को जिसने भी देखा उसने वीडियो बनाने में देर नहीं लगाई, जिसका नतीजा है कि क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

मध्यप्रदेश के बैतूल में बुलडोजर पर सवार होकर निकला दूल्हा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुलडोजर के अगले हिस्से में बैठा है। दरअसल, इस बारात में दूल्हे की सवारी को छोड़ बाकी साजो समान आम बराता वाला है। मतलब, बैंड-बाजा है, लोग नाच रहे हैं और गजब लाइटें भी हैं।


feature-top