feature-top
महाराष्ट्र में सियासी संकट लगातार गहराता ही जा रहा है। एक तरफ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे बार-बार महाराष्ट्र सरकार को चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर सीएम उद्धव ठाकरे असहाय नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शिंदे ने अब मैजिक नंबर पूरा होने का दावा भी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके साथ शिवसेना के 37 विधायक मौजूद हैं और कोई दल-बदल कानून नहीं चलेगा। इस बीच शरद पवार ने बागी विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि आपके भविष्य के लिए यह सही नहीं है।
feature-top