मुंबई पुलिस ने नूपुर शर्मा को दूसरी बार समन जारी किया, धार्मिक टिप्पणी मामले में आज पेश नहीं हुई थीं

feature-top
मुंबई पुलिस ने भाजपा नेता नूपुर शर्मा को दूसरी बार समन जारी किया है। धार्मिक टिप्पणी के मामले में उन्हें शनिवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश होना था, लेकिन वे पेश नहीं हुईं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें पाइधोनी थाने में पेश होने के लिए समन जारी किया है। इससे पहले कोलकाता पुलिस ने भी नूपुर को 25 जून को दोबारा समन जारी किया था। धार्मिक टिप्पणी के खिलाफ नूपुर के खिलाफ महाराष्ट्र समेत कुल 10 राज्यों में केस दर्ज हुआ है।
feature-top