feature-top
दो रईसजादों की कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और फिल्मी स्टाइल में दो-तीन बार घूमते हुए दूर जा पलटी। इससे एक कार चालक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी आदिवासी शक्तिपीठ के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार दो कार आपास में रेस लगा रहे थे। उनकी इस करतूत से पहले तो घंटाघर के पास दो लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद राम जानकी मंदिर के पास उन्होंने एक कुत्ते को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर दो-तीन बार घूमते हुए करीब 200 मीटर दूर जाकर पलट गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि कार का एयरबैग खुल गया और चालक की जान बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी कार और उसका चालक मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है
feature-top