हिमाचल के चंबा में चलती बस पर पत्थर गिरा; 1 की मौत, 7 घायल

feature-top
हिमाचल प्रदेश के चंबा-पांगी मार्ग पर रविवार को बस पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हो गए। घायलों को तीसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (HP-422092) पांगी के किलाड़ से चंबा की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक एक बड़ा पत्थर बस पर गिरा। इससे बस को काफी नुकसान हुआ। सूचना मिलने के बाद तीसा पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
feature-top