उद्धव ने शिंदे समेत सभी बागी मंत्रियों के विभाग छीने

feature-top
महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे समेत बागी सभी 9 मंत्रियों के विभाग छीन लिए हैं। इन विभागों का काम दूसरे मंत्रियों को सौंप दिया गया है। शिंदे का विभाग सुभाष देसाई को सौंपा गया है। इधर, आज शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले पर होने जा रही है।
feature-top