feature-top
अमेरिका के मिसूरी में एमट्रैक ट्रेन एक डंप ट्रक से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, 50 से ज्यादा यात्री घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घायलों में ट्रेन के पायलट समेत 12 सदस्य भी शामिल हैं। एमट्रैक मीडिया सेंटर के अनुसार, ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद 8 कार और दो लोकोमोटिव पटरी से उतर गए। यह ट्रक मेंडन, मिसूरी के पास एक क्रॉसिंग पर खड़ा था।
feature-top