बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पर लखनऊ में केस

feature-top

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पर भाजपा की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर एक विवादित ट्वीट के चलते केस दर्ज किया गया है। वर्मा पर आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा लखनऊ के हजरतगंज के मनोज सिंह ने कोतवाली थाना में दर्ज करवाई है। राम गोपाल वर्मा ने द्रौपदी और पांडवों पर विवादित ट्वीट किया था।

इससे पहले पिछले शुक्रवार को तेलंगाना के भाजपा नेता गुडूर रेड्डी ने हैदराबाद के एबिड्स पुलिस स्टेशन में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था। उन्होंने वर्मा पर एनडीए की उम्मीदवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाया है। इसके साथ आंध्र प्रदेश के भाजपा प्रमुख सोमू वीरराजू नेभी वर्मा पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके ऊपर एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है।


feature-top