feature-top
अमरनाथ यात्रा इस वर्ष यात्री हेलिकॉप्टर सेवा का भी लाभ उठा सकेंगे। पहली बार श्रद्धालु श्रीनगर से पंचतरणी तक आसानी से यात्रा कर सकते हैं और एक ही दिन में पवित्र यात्रा पूरी कर सकते हैं। हुमहामा, पहलगाम और नीलग्राथ में विशेष हेलीपैड बनाए गए है। इमरजेंसी हेलीपैड भी तैयार किए गए हैं। श्रद्धालु श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर हेलिकॉप्टर की बुकिंग करा सकते हैं। अब तक 40 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है।
feature-top