बिहार में बुधवार दोपहर बड़ा पॉलिटिकल उलटफेर हो गया। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के 5 में से 4 विधायकों ने पाला बदलकर RJD का दामन थाम लिया। इसके बाद लालू की पार्टी विधानसभा में नंबर वन पार्टी बन गई है।

feature-top

तेजस्वी यादव खुद गाड़ी चलाकर चारों विधायकों शाहनवाज, इजहार, अंजार नाइयनी और सैयद रुकूंदीन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के चैंबर में ले गए। इसके बाद उन्होंने अपना समर्थन पत्र सौंप दिया। बता दें, अब AIMIM में सिर्फ उसके प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ही रह गए हैं।

हालांकि, इस टूट का असर नीतीश सरकार पर नहीं पड़ेगा। राज्य में सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों का समर्थन जरूरी है। अभी NDA के पास 127 विधायक हैं। BJP (77 MLA) और JDU (45 MLA) को मिलकर ही 122 MLA हैं। जीतनराम मांझी की पार्टी HAM के 4 और एक निर्दलीय विधायक का भी समर्थन है, अगर वह वापस भी ले लेते हैं तो भी सरकार पूरी तरह सुरक्षित है।

feature-top