MLA की हत्या करने वाला नक्सली दबोचा गया

feature-top

छत्तीसगड़ के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 5 लाख रुपए के एक खूंखार माओवादी को गिरफ्तार किया है। यह विधायक समेत 2 नेताओं की हत्या करने की वारदात में शामिल रहा है। गिरफ्तार किए गए माओवादियों के पास से करीब 39 लाख रुपए नकद भी बरामाद किया गया है। इधर आंध्र प्रदेश के सामने ही 60 माओवादी ने पुलिस के सामने पहुंच हथियार डाल दिए हैं।

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला में पेदाबायुलु-कोरुकोंडा क्षेत्र समिति के सचिव वंथला रामकृष्ण को गिरफ्तार किया है। रामकृष्ण ने सितंबर 2018 में आंध्र प्रदेश के डुम्ब्रीगुडा मंडल में तत्कालीन तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और सिवेरी सोमा सहित दो राजनीतिक नेताओं की हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक है। गिरफ्तार माओवादी वंथला रामकृष्ण के अलावा ​​प्रभाकर उर्फ ​​अशोक उर्फ ​​गोड्डाली रायुडू के नाम से जाना जाता था।

विशाखापट्टनम रेंज के उप महानिरीक्षक एस. हरिकृष्णा और अल्लूरी सीतारामा राजू जिले के SP एस सतीश कुमार ने कहा कि, शीर्ष माओवादी नेता रामकृष्ण को पेदाबयालु पुलिस ने पकड़ा है। माओवादी पेदाबयालु मंडल के तहत कोंड्रम गांव से इंजरी गांव जा रहा था। इस बीच मुखबिर की सूचना के अनुसार पुलिस इन्हीं गांवों के जंगल में ऑपरेशन पर निकली थी। यहीं से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। रामकृष्ण कोंड्रम गांव का निवासी है और दलम सदस्य, और पार्टी सदस्य के रूप में संगठन में शामिल हुआ था।


feature-top