महाराष्ट्र में नई सरकार:फडणवीस आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, एकनाथ शिंदे होंगे डिप्टी CM

feature-top
करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुई महाराष्ट्र की राजनीतिक उठा-पटक अब खत्म हो गई है। शिवसेना सत्ता से बाहर है और अब भाजपा सत्ता वापसी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल के सामने आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। एकनाथ शिंदे डिप्टी CM होंगे। शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। वे अकेले आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनके पास 39 विधायकों का समर्थन पत्र है। उधर, मुंबई में मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र ने एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। शपथ के पहले दिल्ली जाएंगे फडणवीस शिंदे की फडणवीस से मुलाकात होगी। इसमें डिप्टी CM और मंत्री पदों को लेकर फॉर्मूला फाइनल किया जाएगा। साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि BJP अभी जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहती है। फडणवीस पहले दिल्ली जाएंगे उसके बाद यहां लौटकर शपथ लेंगे। इसलिए कल थोड़ा मुश्किल है कि शपथ ग्रहण होगा।
feature-top