उत्तराखंड में लैंडस्लाइड में एक महिला की मौत, 5 घायल

feature-top
उत्तराखंड में सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड की वजह से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतक महिला और घायलों समेत 11 लोग केदारनाथ से एक गाड़ी में लौट रहे थे, जब लैंडस्लाइड के चलते उनकी गाड़ी पर बड़े पत्थर गिरने लगे। इसके चलते गाड़ी खाई में गिर गई। मृतक महिला महाराष्ट्र के अहमदनगर की थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
feature-top