एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के CM:शाम साढ़े 7 बजे पद की शपथ लेंगे, फडणवीस बोले- हिंदुत्व के लिए समर्थन लिया

feature-top

शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व के नाम भाजपा शिंदे को समर्थन देगी। वही राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस ने ये भी कहा कि वे नई सरकार में नहीं होंगे। यानी वे मंत्री नहीं बनेंगे।

फडणवीस ने आगे कहा कि उद्धवजी ने इस्तीफा दिया तो राज्य को वैकल्पिक सरकार देने की जरूरत है। सरकार गिरने के बाद वैकल्पिक सरकार आएगी ऐसा मैंने पहले ही कहा था, इसलिए आज शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट, भाजपा और कुछ छोटे दलों ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया है। भाजपा एकनाथ शिंदे को भाजपा समर्थन देगी। आज शाम साढ़े 7 बजे एकनाथ शिंदे सीएम पद की शपथ लेंगे। मैं खुद कैबिनेट से बाहर रहूंगा। शिंदे को शिवसेना का समर्थन है, भाजपा भी उनका साथ देगी।


feature-top