देश में कोरोना महामारी ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में 16,749 नए मामले सामने आए, जबकि 14,566 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। जबकि 29 संक्रमितों की मौत हो गई। जुलाई के पहले दिन यानी शुक्रवार को नए केस में 2% की कमी हुई। इससे पहले गुरुवार को 16,862 नए केस आए थे, जो बुधवार के मुकाबले 10% कम थे। बीते बुधवार को 18,819 नए केस मिले थे।

feature-top

देश के छह राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल है। सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से आ रहे। केरल-महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में भी रोजाना केस दो हजार से ऊपर आ रहे।

इधर, भारत सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को 'कोवोवैक्स' वैक्सीन अमेरिका को निर्यात करने की मंजूरी दे दी है। सीरम, कोवोवैक्स की 32.4 लाख खुराकों को नुवाक्सोविड ब्रांड नाम से अमेरिका को निर्यात करेगा। यह किसी भारतीय विनिर्माता की ओर से अमेरिका निर्यात किया जाने वाली पहली वैक्सीन होगी।

सबसे ज्यादा मामले केरल से

संक्रमितों की संख्या में केरल अभी भी टॉप पर बना हुआ है। यहां रोजाना तीन हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। इससे पहले 28 मई को 2,999 नए संक्रमित मिले थें। पिछले घंटे की बात करें तो यहां 3904 पॉजिटिव केस मिले, 3,724 मरीज ठीक हो गए, जबकि 15 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। एक दिन पहले राज्य में पॉजिटिविटी रेट 18.01% था, जो घटकर 16.75% पर आ गया। कुल मिलाकर कहा जाए तो केरल पिछले 24 घंटे में नए केस में 4% की कमी आई। गुरुवार को यहां 4083 नए मामले रिकॉर्ड किए गए थे।

feature-top