सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

feature-top
पीएम मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के आरोप में यूपी पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरपी का नाम रेहान है और वह यूपी के बदायूं जिले के सहसवां थाना क्षेत्र के नदयाल गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 30 साल के रेहान ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक पोस्ट की थी। पोस्ट वायरल होने के बाद बाद उसे गिरफ्तार किया गया। बदायूं के थाना इंचार्ज संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने रेहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
feature-top