राजस्थान के उदयपुर में टेलर की हत्या के विरोध में बुधवार को गुरुग्राम में विश्‍व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से रैली निकाली गई। इसमें एक समुदाय विशेष के खिलाफ नफरती नारे लगाए गए। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है।

feature-top

न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 5 बजे 50 से ज्‍यादा लोग शहर के कमला नेहरू पार्क में इकट्ठा हुए थे। इन लोगों ने करीब एक घंटे तक शहर में मार्च किया। इस दौरान लोगों ने इस्‍लामिक जिहाद आतंकवाद का पुतला जलाया और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाए। पुलिस ने मामले में सेक्‍शन 116, 153A, 295A, 34, 504 के तहत यह FIR दर्ज की है।

feature-top