हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, दोपहर 3 बजे से शुरू होगी मीटिंग

feature-top

भाजपा की आज से दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो रही है। यह बैठक हैदराबाद में शाम 3 बजे से शुरू होगी। इसमें PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को हैदराबाद में पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की।

तेलगांना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के गढ़ में होने वाली भाजपा की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा के मद्देनजर भाजपा दक्षिण फतेह करने की तैयारी में है। दरअसल, दक्षिण के 5 राज्यों में 100 से ज्यादा लोकसभा सीटें हैं। भाजपा की इन्हीं सीटों पर ही नजर है।


feature-top