- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- टीम इंडिया की पहली पारी 416 रन पर हुई खत्म, स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर डाला
टीम इंडिया की पहली पारी 416 रन पर हुई खत्म, स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर डाला
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट का दूसरा दिन खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहली पारी में पूरे विकेट खोकर 416 रन बनाए हैं। मैच के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने शतक पूरा किया। वहीं, बुमराह के बल्ले ने मैच में आग उगला। उन्होंने सिर्फ 16 गेंद में 31 रन बना दिए।
मैच के 84वें ओवर में 35 रन बने। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। आज तक टेस्ट मैच के एक ओवर में इतने रन नहीं बने थे। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट जेम्स एंडरसन ने लिए। उन्होंने 60 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।
जडेजा का शानदार शतक।
रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में शानदार शतक जड़ दिया है। ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। उन्होंने 183 गेंद में अपना शतक पूरा किया। विदेशी धरती पर जडेजा ने पहला शतक बनाया है। इससे पहले जो दो शतक रवींंद्र जडेजा ने भारतीय सरजमीं पर लगाए थे।। एक समय टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 98 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से पंत और जडेजा ने छठे विकेट लिए 222 रनों की साझेदारी कर डाली। ये इंग्लैंड के खिलाफ इस विकेट के लिए टीम इंडिया की सबसे बड़ी साझेदारी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
